गुरदासपुर (पंजाब) के डेरा बाबा नानक में सोमवार को एक पुलिसकर्मी के घर के पास धमाका हुआ। इसकी पुष्टि करते हुए बटाला एसएसपी सुहेल कासिम मीर ने कहा कि यह लो इंटेंसिटी का धमाका था। पुलिस मामले की जांच कर रही है व मौके पर फॉरेंसिक टीमें पहुंची हैं। फिलहाल, धमाके में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।