पंजाब के पूर्व DGP मोहम्मद मुस्तफा पर बेटे की हत्या का केस दर्ज, मां, बहू और बेटी भी आरोपी
पंजाब की पूर्व मंत्री रज़िया सुल्ताना और पूर्व DGP मोहम्मद मुस्तफा पर बेटे अकील अख्तर की हत्या का आरोप है। इस मामले में अकील की पत्नी और बहन भी आरोपी हैं। बकौल रिपोर्ट्स, पुलिस ने पूर्व DGP और बहू के अवैध संबंधों का दावा किया है। इसका ज़िक्र अकील ने भी अपनी मौत से पहले के वीडियो में किया था।