पंजाब में मिले कबाड़ी द्वारा फेंके गए रॉकेट्स; तस्वीरें आईं सामने
पंजाब के पटियाला में सोमवार दोपहर को रॉकेट्स मिले जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी बम निरोधक दस्ते के साथ मौके पर पहुंच गए हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि किसी कबाड़ी ने ये रॉकेट्स फेंक दिए थे। बकौल पुलिस, कोई विस्फोटक पदार्थ नहीं मिला है।