पंजाब के बुज़ुर्ग रास्ता भटक पहुंचे बिहार, युवक ने ली AI की मदद; फिर 1200KM दूर खुद छोड़कर आया
लुधियाना (पंजाब) के फतेहगढ़ गुजरां गांव निवासी बुज़ुर्ग चमन लाल साथियों के साथ अमृतसर के लिए निकले थे लेकिन याददाश्त की दिक्कत के कारण गया (बिहार) पहुंच गए। स्थानीय युवक नीरज की नज़र बुज़ुर्ग पर पड़ी जिसके बाद उन्होंने एआई से उनके गांव का पता ढूंढा। इसके बाद वह उनके साथ 1200KM छोड़ने गए और उनके परिवार से मिलवा दिया।