पंजाब के मुल्लांपुर स्टेडियम में युवराज-हरमन के नाम पर बना नया स्टैंड, CM ने किया उद्घाटन
पंजाब के न्यू चंडीगढ़ स्थित मुल्लांपुर क्रिकेट स्टेडियम में पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह और भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर को सम्मानित किया गया है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने दोनों खिलाड़ियों के नाम पर एक-एक स्टैंड का उद्घाटन किया है। यह सम्मान भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरे टी20 मैच से पहले किया गया।