लुधियाना (पंजाब) में शनिवार को फैक्ट्री की एक इमारत के गिरने से 6 मज़दूर मलबे में दब गए। बकौल रिपोर्ट्स, एनडीआरएफ की टीम ने 3-मज़दूरों को सुरक्षित निकाल लिया है और अन्य को बचाने की कोशिश जारी है। वहीं, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि घटना की सूचना मिलने पर प्रशासन को स्थिति का जायज़ा लेने का निर्देश दिया है।