पंजाब द्वारा अस्पतालों से CM की फोटो हटाने पर सहमति जताने पर केंद्र ने जारी किया फंड

पंजाब सरकार द्वारा 'आम आदमी क्लिनिक' से मुख्यमंत्री भगवंत मान की फोटो हटाने को लेकर सहमति जताने पर केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत ₹123 करोड़ फंड जारी किए हैं। केंद्र व राज्य सरकार के बीच स्वास्थ्य केंद्रों का नाम 'आम आदमी क्लिनिक' रखने व उस पर सीएम मान की फोटो होने को लेकर विवाद चल रहा था।