पंजाब नैशनल बैंक ने जारी किए तिमाही के नतीजे, ₹28 लाख करोड़ पहुंचा बैंक का ग्लोबल बिज़नेस

पंजाब नैशनल बैंक (पीएनबी) ने जुलाई-सितंबर तिमाही के नतीजे जारी किए हैं जिसमें बैंक के ग्लोबल बिज़नेस में सालाना आधार पर 10.6% की वृद्धि हुई है और यह ₹28 लाख करोड़ पर पहुंच गया। बैंक के अनुसार, इस अवधि में उसके डोमेस्टिक एडवांसेज़ 10.7% बढ़कर ₹11.19 लाख करोड़ और डिपॉज़िट (जमा पैसा) 10.4% बढ़कर ₹15.63 लाख करोड़ हो गया है।