पंजाब नैशनल बैंक (पीएनबी) ने वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही में ₹4,904 करोड़ का नेट प्रॉफिट कमाया है जो पिछले साल की समान तिमाही के मुकाबले 14% अधिक है। वहीं, बैंक की नेट इंटरेस्ट इनकम ₹10,469 करोड़ रही जबकि असेट क्वॉलिटी में सुधार आया। इस दौरान बैंक का ग्रॉस एनपीए 3.45% व नेट एनपीए केवल 0.36% रह गया।