पंजाब में 2 महीने में पराली जलाने के 8,000 से ज़्यादा मामले आए सामने

पंजाब में 15 सितंबर-16 नवंबर तक पराली जलाने के कुल 8,000 मामले सामने आए जो पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में करीब 75% कम हैं। पंजाब रिमोट सेंसिंग सेंटर के अनुसार, राज्य में सबसे ज़्यादा संगरूर में पराली जलाने के 50 मामले, फिरोज़पुर में 30, बरनाला में 17 और पटियाला में 12 मामले सामने आए हैं।