पंजाब के फिरोज़पुर में बीएसएफ ने एक पाकिस्तानी नागरिक की अवैध रूप से घुसपैठ की योजना को नाकाम किया है और उसे भारत-पाकिस्तान की सीमा पार करते हुए धर-दबोचा है। बीएसएफ पंजाब फ्रंटियर ने X पर इसकी जानकारी देते हुए आरोपी की तस्वीर भी जारी की है। आरोपी शख्स की पहचान इम्तियाज़ अहमद के रूप में हुई है।