पंजाब में खुद को पुलिस अधिकारी बताकर ड्रग्स नेटवर्क चलाती थी महिला, हुई गिरफ्तार

पंजाब की अमृतसर पुलिस ने ड्रग्स के एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ कर एक महिला समेत 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। अमृतसर के पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया, "5.2 किलोग्राम हेरोइन बरामद हुई है। गिरोह की सरगना मंदीप कौर खुद को पुलिस अधिकारी बताकर ड्रग्स नेटवर्क चलाती थी। उसके पाकिस्तान में कई ड्रग्स तस्करों से संबंध थे।"