पंजाब के बरनाला में एक 14 माह की बच्ची खेलते हुए घर के बाथरूम में पहुंच गई और पानी भरे टब में डूबने से उसकी मौत हो गई है। घटना के समय बच्ची की मां कपड़े धो रही थी और बच्ची की बड़ी बहन के जानकारी देने पर उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।