पंजाब के तरनतारन में शनिवार तड़के एक मकान की छत गिरने से एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई। इनमें पति-पत्नी और उनके 3 बच्चे शामिल हैं। घटना के समय सभी घर में सोए हुए थे। वहीं, आसपास के लोगों ने उन्हें मलबे से निकालकर अस्पताल पहुंचाया लेकिन डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था।