पंजाब में गुरुद्वारे जा रहे कारोबारी पर 25 बदमाशों ने किया जानलेवा हमला, काटी उंगली
जालंधर (पंजाब) में मंगलवार को गुरुद्वारे जा रहे प्रॉपर्टी कारोबारी लक्की की बेरहमी से हत्या कर दी गई और उनकी उंगलियां भी काट दी गईं। मृतक के भाई मनमोहन ने बताया कि लक्की का शिवसेना नेता नरेंद्र थापर और उसके बेटे राम कृष्ण के साथ पिछले 6-7 महीने से विवाद चल रहा था और राम कृष्ण ने ही हमला करवाया।