inshorts

पंजाब में दिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे को लेकर प्रदर्शन कर रहे किसानों की पुलिस से हुई झड़प

गुरदासपुर (पंजाब) में दिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे के लिए भूमि अधिग्रहण के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों की पुलिस से झड़प हुई है जिसमें कम से कम 7 किसान घायल हुए हैं। दरअसल, एक्सप्रेसवे के लिए सरकार भूमि अधिग्रहित करना चाहती है जबकि किसानों का आरोप है कि उन्हें ना तो नोटिस दिया गया और न ही उचित मुआवज़ा मिला।