पंजाब में धार्मिक जुलूस के दौरान बैग में रखे पटाखों में हुआ विस्फोट, 6 लोग घायल
होशियारपुर (पंजाब) में गुरुवार को एक धार्मिक जुलूस के दौरान बैग में रखे पटाखों में अचानक आग लगने से उसमें विस्फोट हो गया और 6 लोग घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक, विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि आसपास की दुकानों व मकानों की खिड़कियां क्षतिग्रस्त हो गईं। घायलों में से 4 को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।