पंजाब में नशे के लिए दंपति ने 5 माह के बच्चे को ₹1.8 लाख में बेचा
मानसा (पंजाब) में एक दंपति ने नशे के लिए अपने 5 महीने के बच्चे को ₹1.8 लाख में बेच दिया है। बच्चे की मां राज्य स्तर की पहलवान थी और पति के साथ वह भी नशे की आदी हो गई। रिपोर्ट्स के अनुसार, दंपति ने इन पैसों से ड्रग्स और कुछ घरेलू सामान खरीदा और गिरवी रखी अपनी बाइक छुड़ाई।