पंजाब में पाकिस्तान समर्थित ग्रेनेड हमले की योजना का हुआ भंडाफोड़, 10 गिरफ्तार
लुधियाना पुलिस (पंजाब) ने आईएसआई-पाकिस्तान समर्थित ग्रेनेड हमले वाले मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने कहा, "शुरुआती जांच से पता चला है कि आरोपी मलेशिया के तीन गुर्गों के ज़रिए पाकिस्तानी हैंडलर्स के संपर्क में थे।" इन्होंने आबादी वाले इलाके में ग्रेनेड हमला करने की योजना बनाई थी।