पंजाब में पिता से कार ड्राइविंग सीख रही युवती ने साइकल सवार शख्स को रौंदा, वीडियो आया सामने
पंजाब के जालंधर में रविवार को पिता से कार ड्राइविंग सीख रही एक 18 वर्षीय लड़की ने पीछे से आ रहे साइकल सवार युवक को रौंद डाला। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है। एबीपी न्यूज़ के अनुसार, इस दुर्घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।