पंजाब में पराली जलाने के मामलों में एक दिन में हुई सबसे बड़ी वृद्धि
पीटीआई के अनुसार, रविवार को पंजाब में पराली जलाने की 122 घटनाएं हुईं हैं जो इस सीज़न का एक दिन का सर्वाधिक आंकड़ा है। पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक, अधिकतर मामले तरनतारन और अमृतसर ज़िलों से हैं। पूर्व में दिल्ली के मंत्री मंजिंदर सिंह सिरसा ने कहा था, "किसानों को 'आप' ने पराली जलाने के लिए मजबूर किया।"