पंजाब में पराली जलाने पर 423 FIR हुईं दर्ज, ₹29 लाख का लगा जुर्माना
पंजाब में पराली जलाने पर प्रशासन ने 423 से अधिक FIR दर्ज की हैं और किसानों पर कुल ₹29 लाख से ज़्यादा का पर्यावरण जुर्माना लगाया है। 3 नवंबर को एक दिन में पराली जलाने के 584 नए मामले सामने आए जिससे कुल आंकड़ा 2,196 पर पहुंच गया। लुधियाना और अमृतसर का AQI खतरनाक स्तर पर है।