पंजाब में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए सरकार के मंत्री और विधायक करेंगे 1 महीने का वेतन दान
पंजाब के बाढ़ पीड़ितों की मदद को लेकर सरकार के मुख्यमंत्री, कैबिनेट मंत्री और 'आप' विधायकों ने एक महीने का वेतन दान करने की घोषणा की है। विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने X पर बताया कि सभी कांग्रेस विधायकों ने भी मुख्यमंत्री राहत कोष में 1 महीने का वेतन देने का निर्णय लिया है।