पंजाब में बर्फ बनाने वाली फैक्ट्री में गैस लीक होने से शख्स की मौत, 3 लोग बचाए गए

जालंधर (पंजाब) में बर्फ बनाने वाली एक फैक्ट्री में शनिवार को गैस लीक होने से एक शख्स की मौत हो गई जबकि 3 अन्य लोगों को बचा लिया गया है। घटना के करीब दो घंटे के बाद गैस लीक को बंद कर दिया गया और मामले में जांच की जा रही है। इलाके को एहतियातन सील किया गया है।