inshorts

पंजाब में भाखड़ा नहर पर बना लोहे का पुल अचानक टूटा, दो ट्रक एकसाथ गिरे; लगी आग

पंजाब में पसियाना गांव के पास भाखड़ा नहर पर बना लोहे का एक पुल टूट गया और इस दौरान पुल से गुज़र रहे दो ट्रक एकसाथ गिरे और एक ट्रक में आग लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अचानक से जोरदार आवाज़ सुनाई दी थी। घटना से पहले पुल हिल रहा था और उसमें झटके महसूस हो रहे थे।