पंजाब में विहिप नेता की हत्या मामले में 2 खालिस्तानी गुर्गों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल

एनआईए ने पंजाब में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) नेता ​​विकास बग्गा की हत्या के मामले में बब्बर खालसा इंटरनैशनल के दो गुर्गों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया है। बकौल एनआईए, धरमिंदर कुमार व फरार आरोपी हरविंदर कुमार के खिलाफ आरोप तय किए गए हैं। पिछले साल 13 अप्रैल को विकास की उनकी दुकान में गोली मारकर हत्या की गई थी।