होशियारपुर (पंजाब) में हिमाचल प्रदेश की बसों पर खालिस्तानी आतंकी भिंडरावाले के पोस्टर लगाए जाने का मामला सामने आया है। हाल ही में मनाली में कुछ युवक बाइक पर खालिस्तानी आतंकी भिंडरावाले का झंडा लगाकर पहुंचे थे जिसे पुलिस ने उतरवा दिया था। वहीं, घटना पर हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा, "पंजाब के मुख्यमंत्री से बात करूंगा।"