पंजाबियों ने कभी किसी तानाशाही के सामने सिर नहीं झुकाया: चंडीगढ़ विधेयक पर केजरीवाल
दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने चंडीगढ़ विधेयक को लेकर कहा, "इतिहास गवाह है कि पंजाबियों ने कभी किसी तानाशाही के सामने सिर नहीं झुकाया...पंजाब आज भी नहीं झुकेगा...चंडीगढ़ पंजाब का है और पंजाब का रहेगा।" गौरतलब है, केंद्र सरकार ने स्पष्टीकरण जारी कर कहा है कि चंडीगढ़ को लेकर सरकार कोई नया बिल नहीं लाने जा रही है।