पुजारी ने कहा- चंद्रशिला घूमने की जगह नहीं है; आस्था बनाम पर्यटन को लेकर छिड़ी बहस
ऑनलाइन वायरल हुए वीडियो में 'पुजारी' लोगों से कह रहे हैं कि तुंगनाथ मंदिर के ठीक ऊपर स्थित चंद्रशिला घूमने की जगह नहीं बल्कि पितरों यानी पूर्वजों का पवित्र स्थान है। उन्होंने कहा, "हम लोग खुद वहां नंगे पैर जाते हैं और सिर्फ पूजा के लिए।" इसके बाद सोशल मीडिया पर आस्था बनाम पर्यटन को लेकर बहस छिड़ गई है।