शामली (यूपी) में अपनी पहचान छिपाकर रह रहे पश्चिम बंगाल के इमामुद्दीन अंसारी नामक 55 वर्षीय शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके पास से 2 फर्ज़ी आधार कार्ड मिले हैं। पुलिस के अनुसार, वह करीब 15 साल से एक मंदिर में पुजारी के तौर पर रह रहा था और चंदा जुटाकर एक नया मंदिर भी बनवा रहा था।