पीटी उषा को मिली भारत ओलंपिक संघ के SOM चुनाव में हार, अध्यक्ष पद की रेस से हुईं बाहर
IOA अध्यक्ष पीटी उषा स्पोर्ट्स पर्सन ऑफ स्पेशल मेरिट (SOM) चुनाव में हार गई हैं। वह महिला वर्ग में 40 वोट के साथ 5वें स्थान पर रहीं। शीर्ष 4 में न आने से वह 5 दिसंबर के कार्यकारी परिषद चुनाव में उम्मीदवार बनने की पात्रता खो सकती हैं। वहीं, अंजू बॉबी जॉर्ज 53 वोट के साथ पहले स्थान पर रहीं।