पॉटी करने के बाद टॉयलेट पेपर यूज़ करते हैं तो हो जाइए सावधान, हो सकती हैं कई बीमारियां
फ्लोरिडा में प्रैक्टिस करने वाले गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉक्टर जोसेफ सालहैब ने बाथरूम से जुड़ी कुछ आम आदतों की सूची साझा की है जो सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकती हैं। उनके अनुसार, अगर टॉयलेट पेपर को उल्टी दिशा में घसीटा जाए तो बैक्टीरिया आगे की ओर पहुंच सकते हैं और इससे यूरीन इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है।