अमेरिकी ज्यूरी ने पेटेंट उल्लंघन के मामले में एप्पल को सैन डिएगो की कंपनी Taction को $5.7 बिलियन यानी ₹54,000 करोड़ चुकाने का आदेश दिया है। मामला iPhone और Apple Watch में इस्तेमाल होने वाली हैप्टिक फीडबैक टेक्नोलॉजी से जुड़े दो पेटेंट का है। हालांकि, एप्पल ने कहा है कि उसकी Taptic Engine टेक्नोलॉजी Taction की तकनीक से अलग है।