पिटाई के बाद मौलाना रशीदी ने जताया जान को खतरा; कहा- फोन पर दी जा रही धमकियां
नोएडा (यूपी) में अपने ऊपर हुए हमले के बाद मौलाना साजिद रशीदी ने अपनी जान को खतरा बताते हुए दिल्ली के डीसीपी सेंट्रल के ऑफिस पहुंचकर सुरक्षा की मांग की है। उन्होंने कहा, "मुझे फोन पर गालियां और धमकियां दी जा रही हैं। मेरे साथ कुछ भी हो सकता है। मैंने इस्लामिक मान्यताओं के अनुसार समझाया कि गलत क्या है।"