पेटीएम की इस नई सर्विस को सेबी ने दी मंज़ूरी, शेयर में आया उछाल

पेटीएम ने मंगलवार को एक्सचेंज फाइलिंग में बताया है कि सेबी से पेटीएम मनी को रिसर्च एनालिस्ट के तौर पर सर्विसेज़ देने की मंज़ूरी मिली है जिसके बाद पेटीएम के शेयर में 5% से ज़्यादा का उछाल आया है। कंपनी के शेयर बीएसई पर ₹729.10 पर कारोबार कर रहे हैं। पेटीएम इस समय अपने फीचर्स का विस्तार कर रही है।