पेटीएम के शेयरों में आज 14% तक की उछाल, बीते 5 महीने में निवेशकों का पैसा हुआ दोगुना
पेटीएम के शेयरों में मंगलवार को 14% तक की उछाल देखी गई। इस उछाल के साथ पेटीएम के निवेशकों को बीते 5-महीने में दोगुना मुनाफा हो चुका है। 8-मई को ₹317.15 पर रहे पेटीएम के शेयर आज ₹745.75 तक पहुंच गए। आरबीआई द्वारा पेटीएम पेमेंट बैंक पर लगाए गए प्रतिबंध के बाद पेटीएम के शेयरों में तेज़ गिरावट आई थी।