पेटीएम के शेयर में आ सकती है 18% तेज़ी; बर्नस्टीन ने टारगेट प्राइस बढ़ाकर किया ₹1000

ब्रोकरेज फर्म बर्नस्टीन ने पेटीएम के शेयर में तेज़ी आने के संकेत को बरकरार रखते हुए इसके टारगेट प्राइस को ₹750/शेयर से बढ़ाकर ₹1,000/शेयर कर दिया है। पेटीएम के शेयर गुरुवार को 3.65% चढ़कर ₹844 पर बंद हुए जो संकेत देते हैं कि अभी इसमें 18% की तेज़ी आ सकती है। पिछले 6 महीने में कंपनी के शेयर 140% चढ़े।