न्यूट्रिशनिस्ट डॉक्टर एमी शाह ने पेट की सेहत के लिए 30-30-3 रूल को समझाया है। इसके तहत दिन के पहले भोजन में 30 ग्राम प्रोटीन शामिल करना, दिनभर में 30 ग्राम फाइबर का सेवन सुनिश्चित करना और अपने आहार में 3 प्रोबायोटिक्स शामिल करना होता है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, यह मेथड आमतौर पर ज़्यादातर लोगों के लिए फायदेमंद है।