पैट कमिंस और उनकी पत्नी के बीच सड़क पर हुई तीखी बहस, वीडियो आया सामने

'द-ऑस्ट्रेलियन' ने एक वीडियो जारी किया जिसमें ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस सिडनी स्थित अपने घर के बाहर पत्नी बेकी संग तीखी बहस करते दिख रहे हैं। वीडियो में बेकी काफी गुस्से में नज़र आ रही हैं और कमिंस से बात करते हुए हाथों से इशारे करती दिख रही हैं। बातचीत किस विषय पर हुई यह पता नहीं चल पाया है।