पैट कमिंस ने चुनी भारत-ऑस्ट्रेलिया ODI XI की अपनी ऑल-टाइम बेस्ट टीम

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने आगामी भारत-ऑस्ट्रेलिया ओडीआई सीरीज़ से पहले दोनों देशों के खिलाड़ियों को मिलाकर अपनी ऑल टाइम बेस्ट ओडीआई XI टीम चुनी है। उन्होंने डेविड वॉर्नर और सचिन तेंदुलकर को ओपनर चुना और टीम में रिकी पॉन्टिंग, शेन वॉटसन, माइकल बेवन, स्टीव स्मिथ, एमएस धोनी, शेन वॉर्न, ज़हीर खान, ग्लेन मैक्ग्रा और ब्रेट ली को जगह दी।