पेट में कीड़े होना भी शरीर में आयरन की कमी की एक बड़ी वजह है: एम्स की डॉक्टर
दिल्ली एम्स की न्यूरोलॉजिस्ट प्रियंका सहरावत ने बताया है कि पेट में कीड़े होना शरीर में आयरन की कमी होने की बड़ी वजहों में से एक है। न्यूरोलॉजिस्ट ने बताया कि इसके कारण शरीर में विटामिन B12 की कमी भी हो जाती है। उन्होंने बताया कि पेट में कीड़े होने से एसिडिटी की समस्या भी हो सकती है।