पेट्रोल-डीज़ल के दाम बढ़ते ही क्यों धड़ाम हुए तेल कंपनियों के शेयर?
पेट्रोल-डीज़ल की कीमतें बढ़ने के बावजूद शुक्रवार को तेल कंपनियों HPCL और BPCL के शेयर करीब 3% तक गिर गए। मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक, निवेशकों का मानना है कि ₹3/लीटर की बढ़ोतरी तेज़ी से बढ़ रहे नुकसान को संभालने के लिए काफी नहीं है। बकौल रिपोर्ट, कीमत बढ़ने के बावजूद तेल कंपनियों को ₹500 करोड़/दिन का नुकसान हो सकता है।