उत्तराखंड में गुलदार के हमले में मासूम की मौत, आक्रोशितों ने MLA की गाड़ी घेरकर की नारेबाज़ी
उत्तराखंड के पौड़ी ज़िले में मंगलवार शाम गुलदार (तेंदुए) ने चार साल की बच्ची पर हमला कर उसे मार डाला। वहीं, कोटद्वार में 8 साल की सान्वी पर हमले के बाद मां ने 100 मीटर तक पीछा कर बेटी को बचाया। पौड़ी में गुस्साए ग्रामीणों ने सुरक्षा की मांग को लेकर विधायक राजकुमार पोरी की गाड़ी घेरकर नारेबाज़ी की है।