पुणे एयरपोर्ट पर एयरलाइन को मिली बम रखे होने की सूचना, जांच में निकली फर्ज़ी

पुणे इंटरनैशनल एयरपोर्ट पर एक निजी एयरलाइन के कार्यालय को ईमेल के ज़रिए बम रखे होने की सूचना मिली जिसके बाद एयरपोर्ट परिसर की तलाशी ली गई। हालांकि, इस दौरान कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। ईमेल में लिखा था, "एयरपोर्ट और विमानों के आसपास रखे गए बैग में शक्तिशाली विस्फोटक उपकरण हैं। इमारत को तत्काल खाली कराना होगा...लोग मर जाएंगे।"

Load More