पुणे के कोर्ट ने ट्रेनी IAS अफसर पूजा की मां को 20 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में भेजा

किसानों को धमकाने के आरोप में पुणे ग्रामीण पुलिस द्वारा हिरासत में ली गईं ट्रेनी आईएएस अधिकारी पूजा खेडकर की मां मनोरमा खेडकर को पुणे के कोर्ट ने 20 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में भेजा है। गौरतलब है, मनोरमा का एक पुराना वीडियो सामने आया था जिसमें वह हाथ में पिस्तौल लेकर पुणे में किसानों को धमकाती हुई दिखी थीं।

Load More