पुणे के मरीन इंजीनियरिंग संस्थान में बास्केटबॉल का पोल गिरने से 20 वर्षीय कैडेट की हुई मौत
पुणे के मरीन इंजीनियरिंग संस्थान में बास्केटबॉल का पोल गिरने से 20-वर्षीय कैडेट की मौत हो गई है। कैडेट की शिनाख्त विशाल वर्मा के रूप में हुई है और बताया जा रहा है कि वह बास्केटबॉल का पोल पकड़कर पुल-अप्स कर रहा था तभी पोल उसपर गिर गया। हादसे में विशाल के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं।