पुणे का मशहूर गुड लक कैफे एक बार फिर विवादों में घिर गया है। मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे स्थित कैफे के आउटलेट में अंडे की भुर्जी में मरा हुआ कॉकरोच मिलने का मामला सामने आया है और इसकी तस्वीरें एक ग्राहक ने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। कुछ दिन पहले कैफे में बन मस्का में कांच का टुकड़ा मिला था।