महाराष्ट्र नेचुरल गैस लिमिटेड ने पुणे और पिंपरी-चिंचवड़ में 13 नवंबर की मध्यरात्रि से CNG और घरेलू PNG की कीमतें बढ़ा दी हैं। CNG के दाम ₹1.25 प्रति किलोग्राम बढ़कर ₹99 हो गए, जबकि घरेलू PNG ₹1.50 प्रति SCM महंगी होकर ₹51.75 पर पहुंच गई है। कंपनी ने इनपुट और आयातित RLNG गैस की बढ़ती लागत को इसका कारण बताया।