पुणे में अस्पताल के पास मिला बम, लगा था 7 घंटे का टाइमर
पुणे (महाराष्ट्र) में एक प्राइवेट हॉस्पिटल के पास बुधवार को एक बम मिला जिसमें 7 घंटे का टाइमर सेट था। सूचना पाकर बम स्क्वॉड की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और विस्फोटक को डिफ्यूज़ किया। शुरुआती जांच में पता चला है कि यह ऐक्टिव बम था जिसमें विस्फोटक सामग्री थी। पुलिस जांच कर रही है कि बम वहां कैसे पहुंचा।