महाराष्ट्र के पुणे में एक शख्स को आटा चक्की खोलने के लिए 16 परमिट लेने पड़े जिनकी तस्वीरें उसने दुकान में फ्रेम कर दीवार पर संविधान के साथ टांगी हैं। एक X यूज़र ने दुकान की तस्वीर शेयर कर लिखा, "भारत में कारोबार में सुगमता का...सर्वश्रेष्ठ उदाहरण।" X यूज़र ने बताया कि वाणिज्यिक विभाग ने उनसे संपर्क किया है।